ट्रांसफर से वैन हटते ही तबादला उद्योग होगा शुरु

छतरपुर
 मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो वर्षों से लगे तबादलों पर वेन को हटा दिया है। अब एक जुलाई से 31 जुलाई तक ट्रांसफर किए जाएंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री का एलान हुआ और मप्र में तबादला उद्योग की अब शुरुआत होगी। विभिन्न विभागों के पदस्थ अधिकारी कर्मचारी ने भोपाल में मंत्रियों और उनके आकाओं के यहां चक्कर लगाना शुरु कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों के मंत्रियों के खास व्यक्ति के द्वारा तबादला करने वालों के यहां संपर्क भी शुरु कर दिया है। जिले के विधायक से लेकर मंत्रियों के द्वारा किए जाने वाले तबादलों को लेकर भोपाल में अब चर्चा का दौर शुरु हो गया है।

हालांकि अभी सबसे पहले प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होगी। उसके बाद विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले होंगे। जिले लेबल के तबादले प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद जिला कलेक्टर के द्वारा किए जाएंगे। हालांकि मप्र की सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने अभी तक जिले के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति नहीं की है। कोविड के दौरान जरूर मत्रियों को प्रभार दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *