संघर्ष, मेहनत और सफलता के उदाहरण थे फ्लाइंग सिख – डॉ. रमन
रायपुर
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने धावक पद्ममिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि महान धावक फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर पद्ममिल्खा सिंह के निधन की खबर से मन बहुत दुखी है। वे संघर्ष, मेहनत और सफलता के उदाहरण थे। उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
