हत्या के आरोपी को ओरछा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार,16 जून को गौरगांय में आपसी विवाद में हुई हत्या

छतरपुर
मारपीट के दौरान हुई हत्या का आरोपी थाना ओरछा रोड पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा। दिनांक 16/6/21 को ग्राम गोरगाय में हुई लड़ाई झगड़े में आरोपी परमलाल ने राकेश राजपूत पिता काशीराम उम्र 28 साल निवासी गोरगाय के सिर पर जानलेवा प्रहार किया जिस पर थाना ओरछा रोड पर अप क्र 193/21 धारा 323, 294,506,307 आईपीसी का कायम कर विवेचना में लिया गया घटना में घायल राकेश राजपूत की दौराने ईलाज मौत हो गई जिसके बाद जिसके बाद धारा 302 ताहि का इजाफा किया गया।

 पुलिस अधीक्षक महोदय सचिन शर्मा जी के निर्देशन में तथा श्रीमान सीएसपी महोदय लोकेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल दिनांक 18/06/21 को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त हुआ है। आज गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस कार्य में उललेखनीय भूमिका निभाने वाले   थाना प्रभारी ओरछा रोड निरीक्षक अभिषेक चोबे, प्र.आर. किफायत उल्ला, दाताराम पटेल, राजेश बागरी, रामलाल, आर. हृदयेश, संजय के नाम सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *