स्टील कारोबारी से करोड़ों की धोखाधडी मामला दर्ज

रायपुर
औद्योगिक क्षेत्र स्थित आर.के.एस.के स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से मुंबई की श्रीराम कंपनी द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आर.के.एस.के स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधकों ने इसकी लिखित शिकायत आमानाका पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार मामला चार साल पुराना 2017 का है। मुंबई की रामइंफास्ट्रक्चर लिमिटेड ने रायपुर की आर.के.एस.के स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 1024 मीट्रिक टन सरिया का आर्डर दिया था। रामइंफास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालकों द्वारा परचेस आॅर्डर के आधार पर आर.के.एस.के स्टील ने 1024 मीट्रिक टन सरिया मुंबई भेजा। कंपनी ने सरीया आपूर्ति के बाद 90 दिनों के अंदर भुगतान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 90 दिनों के अंदर भुगतान नहीं किया गया साथ ही पैसों की मांग करने पर कहा जाता था की अभी पैसा दूसरे व्यापार में लगा दिया है हालात अच्छे नहीं है। कुछ समय बाद धीरे-धीरे करके भुगतान किये जाने का आश्वासन श्रीराम कंपनी द्वारा दिया गया।

लेकिन इस आश्वासन के बाद भी कंपनी द्वारा भुगतान न कर उसमें टाल-मटोल किया जाता रहा। इसें बाद जब भी इसके बाद भुगतान के किये जाने को लेकर आर.के.एस.के स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधकों के द्वारा फोन किया जाता तो कंपनी द्वारा उनको धमकी दी जाती और देख लेने की बातें करते । रिपोर्ट ने प्रार्थी प्रबंध्कों ने अकाउंट स्टेटमेंट बिल की कापीबिल्टी की कापीमेल की कापी सौदा पत्रक की कापी का प्रमाण के तौर पर पुलिस थाने में अपनी रिपोर्ट के साथ संलग्र की है। आर.के.एस.के प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक के शिकायत पर थाना आमानाका में मुंबई की श्रीराम इंफास्ट्रक्चर लिमिटेड के चार संचालकों विकास शुम्भूकुमार, शंकरलाल कासिलिवाल, शक्तिप्रदा बनर्जी एवं रुद्रनारायण झा के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की शुरू की साथ ही इस मामले में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को मुंबई भेजे जाने की बात कही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *