पीएम मोदी का बड़ा कदम, जम्मू-कश्मीर को लेकर अगले हफ्ते बुला सकते हैं सर्वदलीय बैठक 

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते सर्वदलीय बैठक बुला सकते हैं। केंद्र सरकार इस बैठक में राज्य के दर्जे की बहाली और केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी कर सकता है। साल 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने पर राजनीतिक गतिरोध बढ़ा हुआ है, जिसको खत्म करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का यह बड़ा कदम हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता ने बताया है कि अगले हफ्ते एक बैठक के बारे में सूचना दी गई है, हालांकि अभी औपचारिक रूप से निमंत्रण का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह मीटिंग अगले हफ्ते कभी भी की जा सकती हैं यानी अभी कोई तारीख फिक्स नहीं हुई है। वहीं मीटिंग की डेट को लेकर एक नेता ने 24 जून को होने के संकेत दिए हैं। 

गृह मंत्री शाह की जम्मू-कश्मीर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक, विकास कार्यों पर की चर्चा इधर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और शीर्ष सुरक्षा और खुफिया एजेंसी के अफसरों से गृह मंत्रालय में मुलाकात की। बता दें कि अगस्त 2019 में केंद्र ने जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *