प्यार में मिला धोखा तो 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक 

 नई दिल्ली 
पुष्प विहार इलाके में खुदकुशी करने के लिए 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। युवक नशे में था और बार-बार कह रहा था कि प्रेमिका के धोखा देने के चलते वह अपनी जान देना चाहता है। युवक की पहचान 20 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सतीश परिवार के साथ सैनिक फार्म इलाके में रहता है। सतीश के पिता महेश ने बताया कि वह गुरुवार को अपने ठेकेदार से रुपये लेकर आया लेकिन रातभर के इंतजार के बाद भी घर नहीं पहुंचा। सुबह उन्हें पता चला कि सतीश पुष्प विहार की एशियन मार्केट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *