कोरबा मेडिकल कालेज शुरू किए जाने की प्रक्रिया बढ़ी आगे

कोरबा। कोरबा में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का मार्ग अब पूरी तरह से प्रशस्त हो गया है नये कलेक्टर ने आते ही मेडिकल कालेज खोले जाने की जो प्रक्रिया किन्ही कारणों से रूक गई थी उसका तत्काल निराकरण किया जिसके चलते नये शिक्षा सत्र से इस कालेज के प्रारंभ होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

तात्कालिक कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आईटी कॉलेज के दो ब्लाकों को मेडिकल कॉलेज को दिए जाने के निर्देश दिये थे लेकिन आईटी कॉलेज प्रबंधन ने इसके एवज में 10 लाख रुपए किराया दिए जाने की मांग की। जिसके चलते कॉलेज की आगामी प्रक्रियाओं पर लगभग विराम लग गया था। हालाँकि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. वाय डी बडगय्या ने औपचारिकता पूर्ण कर पुन: आवेदन देकर प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया लेकिन बिल्डिंग की समस्या यथावत बनी हुई थी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ वाय डी बडगय्या. ने बताया की नयी कलेक्टर रानू साहू को इस समस्या से अवगत कराने के बाद उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए मात्र दस मिनट में ही काम चालू करने का आदेश दिया।

कलेक्टर की इस कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से बढऩे की सम्भावना है वही दस लाख किराये के सम्बन्ध में कलेक्टर ने कहा राज्य सरकार इसे तय करेगी मेडिकल कॉलेज के डीन ने बताया की पहले हमारे पास 240 बिस्तर उपलब्ध थे जबकि मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए 330 बिस्तरोंं की आवश्यकता थी उस कमी को पूरा कर लिया गया है। अब मेडिकल कॉलेज के पास 357 बेड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *