मिल्खा सिंह के निधन पर शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य सितारों ने जताया शोक, कहा- ‘प्रेरणा देते रहेंगे’

 मुंबई 
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। 91 साल की उम्र उन्होंने अंतिम सांस ली। इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण मिल्खा सिंह की हालत गंभीर हो गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनका निधन हो गया। मिल्खा सिंह के निधन पर शाहरुख खान, तापसी पन्नू, रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य बॉलीवुड सितारों ने दुख व्यक्त किया है।

बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक
शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा- ‘फ्लाइंग सिख अब एक व्यक्ति के रूप में हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी और उनकी विरासत बेजोड़ रहेगी… मेरे लिए एक प्रेरणा… लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा। मिल्खा सिंह सर आपकी आत्मा को शांति मिले।‘
 
प्रियंका चोपड़ा ने मिल्खा सिंह से पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा कि ‘गर्मजोशी और स्वागत, आपने हमारी पहली मुलाकात को स्पेशल बना दिया था। मैं आपकी श्रेष्ठता से प्रेरित हूं। आपकी विनम्रता से प्रभावित हूं। हमारे देश के लिए आपके योगदान से प्रभावित हूं। ओम शांति मिल्खा जी। परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *