जन अभियान परिषद के सदस्यों ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया
मुरैना
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्यों ने गुरूवार को लोेगों को कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया।
परिषद के सदस्यों ने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव एवं सुरक्षित रहने के लिये वैक्सीनेशन कराना जरूरी है।
झुण्ड़पुरा के धर्मेन्द्र राठौर ने कहा कि कोरोना महामारी फेली हुई है। तीसरी लहर भी आना संभावित है। इस महामारी से बचने का एक ही उपाय है, कि हम पूरी तरह जागरूक रहें। कोरोना को रोकने के लिये बनाये गये नियमों और गाइडलाइनों का पालन करें। कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन जरूर लगवायें। वैक्सीन स्वयं लगवायें। साथ ही अपने सभी परिवार के सदस्यों, आसपास और पड़ौसियों को भी वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करें। वैक्सीन लगने से एन्टीबाॅडी बनना शुरू हो जायेगी। हम स्वस्थ्य बनें रहेंगे। वैक्सीन लगवाने से हम स्वस्थ्य रहेंगे, हमारा राष्ट्र, समाज और हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा।
तहसील सबलगढ़ के अनिल ने लोगों को प्रेरित करते हुये कहा कि कोरोना से बचाव के लिये सामाजिक दूरी बनाकर चलें, मास्क जरूर लगायें, बार-बार साबुन से हाथ धोंते रहें। कोरोना को हराने के लिये वैक्सीन लगवाना ही कारगर उपाय है, वैक्सीन के लगने से हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ जाती है। कोरोना को हराने के लिये यही एक मात्र उपाये है। आज हम सभी कोरोना की वैक्सीन लगवायें। परिवार के प्रत्येक सदस्य को वैक्सीन लगवायें साथ ही अपनी काॅलोनी और मोहल्लों के निवासियों को वैक्सीन लगवायें।
पोरसा नगर के कुलदीप तोमर ने भी लोंगो को वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से अगर सुरक्षित रहना है तो हमें वैक्सीन जरूर लगवाना पड़ेगी। इस महामारी से बचने के लिये वैक्सीन लगवाना ही उपाये है। सरकार निःशुल्क वैक्सीन लगवा रही है। हम सभी को आगे बढ़कर वैक्सीन लगवाना चाहिये। तभी हम कोरोना की जंग जीत सकेंगे।
