यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन के परिचालन में विस्तार

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर के मध्य 27 जून तक चल रही सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में आगामी सूचना तक के लिए विस्तार किया जा रहा है । अब गाड़ी संख्या 02251 यशवंतपुर-कोरबा प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 02252 कोरबा-यशवंतपुर प्रत्येक रविवार को आगामी सूचना तक चलेगी। इसके साथ ही इसमें 2 अतिरिक्त्त पार्सल यान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *