जम्मू-कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए एक करोड़ रुपए डोनेट किए अक्षय कुमार ने

एक्टर अक्षय कुमार ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए एक करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। ये स्कूल लाइन आॅफ कंट्रोल (एलओसी) करीब बांदीपोरा में बसे गांव तुलैल में है। अक्षय ने एलओसी की हिफाजत करने वाली बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों से भी मुलाकात की। वे गुरुवार दोपहर में गांव के करीब हेलिकॉप्टर से पहुंचे ग्रामीणों से बात भी की। बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना ने इस मौके पर सीमा की हिफाजत करते हुए शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अक्षय कुमार ने भी जवानों को नमन किया। बीएसएफ के एक जवान ने कहा कि अक्षय ने हमारा मनोबल बढ़ाया। यहां उन्हें देखने के लिए बहुत सारे ग्रामीण भी आए थे। अक्षय ने ग्रामीणों के साथ डांस भी किया। अक्षय ने ग्रामीणों और जवानों की तारीफ की, जो सीमा के करीब बेहद मुश्किल हालात में अपना जीवन बिताते हैं।  एलओसी पर अपनी इस ट्रिप के बाद अक्षय ने इंस्टाग्राम पर जवानों के साथ कई फोटोज भी शेयर की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- सीमा की हिफाजत करने वाले बीएसएफ जवानों के साथ मैंने आज यादगार दिन गुजारा। यहां आना हमेशा ही अच्छा रहता है। उन जवानों के साथ वक्त बिताना जो रीयल हीरोज हैं। मेरा दिल उनके लिए सम्मान से भर गया है। अक्षय के अलावा बीएसएफ ने भी ट्विटर पर इस विजिट के फोटो शेयर किए और बताया कि अक्षय ने फॉरवर्ड लोकेशन पर जवानों के साथ वक्त बिताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *