रामदेव विवाद: आज चार घंटे एलोपैथ डॉक्टर करेंगे ओपीडी का बहिष्कार, काला मास्क लगाकर देंगे धरना
पटना
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का बाबा रामदेव के एलोपैथ विरोधी टिप्पणियों के खिलाफ विरोध कार्यक्रम शुक्रवार को होगा। एलोपैथ डॉक्टर सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में सुबह 8.30 बजे से 12.30 बजे तक ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। हालांकि इस दौरान वे कोरोना और अन्य गंभीर मरीजों को देखेंगे।
आईएमए, बिहार ने चिकित्सकों/चिकित्सीय संस्थानों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु केंद्रीय सुरक्षा कानून, हिंसा करने वाले को दस वर्ष की सजा एवं कानून को आई.पी.सी. एवं सी.आर.पी.सी. में अंतर्निहित करने की मांग की। चिकित्सीय परिसर को सुरक्षित स्थान घोषित करने एवं उनकी सुरक्षा के लिए विशिष्ट सुरक्षा बल के गठन की भी मांग की।
