मस्त राम मस्ती में आग लगे बस्ती में,महंगाई पर कांग्रेस का नया नारा
रायपुर
मुद्दा तो महंगाई का है लेकिन विरोध प्रदर्शन करने पूरे शहर में हीं नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कांगे्रस कार्यकतार्ओं ने गुरुवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इधर भाजपा राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की विफलता गिना रही थी और उधर कांग्रेसी मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। बयानबाजी से सियासी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। नगर घड़ी चौक पर गंूजते नारे मस्त राम मस्ती में-आग लगे बस्ती में…। कार्यकर्ता उस समय यहां से आगे बढ़ रहे थे जब भाजपा कार्यालय में पीसी चल रही थी लेकिन पुलिस ने कु आगे बढ़ते ही उन्हे रोक लिया।
पेट्रोल, तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुरूवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकतार्ओं और नेताओं के साथ केन्द्र व मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के कार्यकर्ता बाईक और रसोई गैस की खाली टंकी को घसीटते हुए घड़ी चौक से भाजपा कार्यालय ले जाकर भाजपा के शीर्ष नेताओं के हवाले करने वाले थे, परन्तु लालगंगा काम्प्लेक्स के समीप पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। जहाँ केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेस के लोगों ने जनता का ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ -मस्त राम मस्ती में आग लगे बस्ती में-के नारेबाजी कर रहे थे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार को जगाने के लिए आज धरना प्रदर्शन किया गया। आज के इस प्रदर्शन में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय,निगम सभापति प्रमोद दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद चौबे,श्रीकुमार मेनन, सूर्यमणी मिश्रा, कन्हैया अग्रवाल, महेश शर्मा, संजय पाठक, महेन्द्र छाबड़ा, सलाम रिजवी, सुनीता शर्मा, बबीता नत्थानी, दाऊलाल साहू, प्रकाश जगत,प्रवीण झा, अन्नू साहू, मणीराम साहू, आरती उपाध्याय, शिव श्याम शुक्ला, माधुरी यदु, अशोक ठाकुर, हरपाल भामरा, सौमित मिश्रा, विनोद कश्यप, भावेश शुक्ला, शांतनु झा, अरुणेश मिश्रा, धीरज बैस, योगेश दीक्षित, इम्तियाज हैदर, तोरण साहू, रवि राव, अनिल बर्गे, सुरेश मिश्रा, कमलाकान्त शुक्ला, प्रकाश माहेश्वरी, रमाकान्त शर्मा, सोहन शर्मा, ईश्वरी नामदेव, पुष्पेन्द्र परिहार, हरिश साहू, प्रगति वाजपेई, सहित और भी कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
