12वीं बोर्ड रिजल्ट: इस तरह की जाएगी मार्किंग, सीबीएसई ने भेजा फॉर्मूला, प्रैक्टिकल के नंबर भी जुड़ेंगे

 मुजफ्फरपुर 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने के लिए मार्किंग फॉर्मूला जारी कर दिया है। बोर्ड ने 30, 50, 60, 70 और 80 अंक वाले अलग-अलग थ्योरी विषय पर अंक निर्धारित किए हैं। इसके अनुसार बच्चों को जितने अंक 10वीं बोर्ड, 11वीं और 12वीं में मिले हैं, उसे निकाला जाएगा। उसके अनुसार ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। 80 अंक वाले विषय में 10वीं-11वीं में 24 तो 12वीं में 32 अंक निर्धारित किया गया है।

12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर सीबीएसई ने अलग-अलग अंक वाले विषय के लिए 30 और 40 फीसदी वेटेज पर यह अंक निकाल कर भेजा है। इसके साथ ही प्रैक्टिकल का वेटेज अलग से 12वीं बोर्ड में 40 फीसदी अंक निकालने के बाद जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *