नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन 22 से फिर होगी शुरू
रायपुर
रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली एवं बिलासपुर के मध्य रद्द की गई नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन को 22 जून से फिर से चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नई दिल्ली से और प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को बिलासपुर से चलेगी। केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही इस ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति रहेगी। साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।
