सौरव गांगुली ने दी विराट कोहली को यह खास सलाह- टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी? 

 नई दिल्ली 
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का इंतजार बस खत्म होने को है। भारत और न्यूजीलैंड की टीम 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान में डब्ल्यूटीसी के पहले खिताब के लिए भिड़ेंगी। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले के लिए अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम ने ईशांत शर्मा के अनुभव पर विश्वास जताया है और रवींद्र जडेजा और ऱविचंद्रन अश्विन की जोड़ी को भी टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड की कंडिशंस को देखते हुए फाइनल में टॉस का रोल काफी अहम माना जा रहा है। इसी बीच, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बताया है कि टॉस जीतने के बाद भारत को पहले क्या करना चाहिए। 
 
सौरव गांगुली ने बातचीत करते हुए कहा कि बादल छाए रहने के बावजूद भारत की टीम को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर आप रिकॉर्ड्स बुक खोलेंगे और भारत का विदेशी सरजमीं पर बेस्ट प्रदर्शन देखेंगे तो हर बार हमने तभी मैच जीते हैं जब हमने पहले बल्लेबाजी की है। यह एक चॉइस है कि आप विपरीत परिस्थिति में प्रेशर को शुरुआत में फेस करना चाहते हैं या फिर चौथी पारी का इंतजार करना चाहते हैं। आप 2002 लीड्स या 2018 साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच को देखिए, हमने गेंदबाजों के लिए मददगार कंडिशंस में पहले बल्लेबाजी की थी और शुरुआत में प्रेशर को सोक कर लिया था, इसके बाद स्कोर बोर्ड पर रन लगाए और इस तरह हमने मैच जीते।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *