बजरंग सेना द्वारा मध्य प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सद्बुद्धि के लिए हो रहे हैं हनुमान चालीसा

 

छतरपुर

बक्सवाहा के जंगल में  वन विभाग द्वारा कराई गई गणना के अनुसार भूमि में तकरीबन 2,15,875 पेड़ लगे हुए हैं जिन्हें प्रोजेक्ट लगाने हेतु काटा जाना प्रस्तावित है जिन पेड़ों को बचाने के लिए बजरंग सेना के द्वारा क्षेत्र में मुहिम चलाई जा रही है, बकस्वाहा जंगल बचाने के लिए बजरंग सेना द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सद्बुद्धि के लिए बुदेलखंड के 51 प्राचीन मंदिरों में होगा हवन यज्ञ और हनुमान चालीसा का पाठ इसी अभियान के तिहत जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पहाड़गांव में ईसानगर ब्लाक के प्राचीन धार्मिक स्थल बिटारियं के श्री हनुमान मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि के लिए करवाया सामूहिक हनुमान चालीसा एवं हवन यज्ञ बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर पटैरिया का कहना है कि आज कोविड-19 की महामारी में चांदी हीरा को बेचकर ऑक्सीजन खरीद रहे हैं तो वही हम ऑक्सीजन उगलते वृक्ष की बलि देकर हीरा निकालने जा रहे हैं यदि वृक्ष नही होंगे तो ऑक्सीजन नहीं होगा और मानव जीवन भी नहीं रहेगा इसीलिए हीरे से ज्यादा वृक्ष का होना इस जीवन में बहुत ही जरूरी है, इस कार्यक्रम में रणवीर पटैरिया, अरुण पाठक, तनुज गंगेले, राहुल पटैरिया,शिवा मिश्रा,आशीष सेन,अभिषेक मिश्रा आदि लोग सामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *