उपतहसील की समस्या को लेकर जूदेव ने जिलाधीश को लिखी पाती
जांजगीर-चांपा
उप तहसील चंद्रपुर में व्याप्त समस्याओ तथा कार्यालयीन दिवसों में नायब तहसीलदार,पटवारी, आर.आई. की उपस्थिति सुनिश्चित करने बाबत जांजगीर जिलाधीश को चंद्रपुर के पूर्व विधायक, संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव ने पत्र लिखा।
उन्होंने जिलाधीश को लिखे पत्र मे कहा है कि उप तहसील चंद्रपुर मे पदस्थ नायब तहसीलदार चंद्रपुर मे अपने कार्यालय मे उपस्थित रहने के बजाये तहसील कार्यालय डभरा मे रहते है। इस जानकारी से मझे क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया है । जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है साथ ही उनके प्रकरण भी लंबित होते जा रहे है । आवश्यक कार्य होने पर ग्रामीणो को जर्जर मार्ग से 22 किलो मीटर डभरा की दूरी नापनी पडती है।गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के पास आवागमन का साधन नहीं होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि नायब तहसीलदार की पदस्थापना उप तहसील चंद्रपुर के लिए हुई है परंतु नायब तहसीलदार अपना कार्यालय तहसील डभरा में बनाए हुए हैं । भाजपा शासन के दौरान नायब तहसीलदार नियमित रूप से उप तहसील चंद्रपुर में कार्यालय उपस्थित रहते थे परंतु जैसे ही वर्तमान कांग्रेसी का कार्यकाल प्रारंभ हुआ नायब तहसीलदार ने अपना कार्यालय डभरा में स्थापित कर लिया । जिसमें वर्तमान विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता भली-भांति प्रतीत होती है।
उन्होंने जांजगीर जिले के कलेक्टर से पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि उप तहसील चंद्रपुर में कार्यालयीन दिवसों में नायब तहसीलदार, पटवारी, आर.आई. की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु आदेश प्रसारित कर अवगत कराने कहा है।
