कोरोना संक्रमण बचाव के लिए वैक्सीन ही ब्रम्हास्त्र है: मंत्री सिलावट

भोपाल
कोरोना संक्रमण काल में पुलिस के साथ-साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों के सिक्योरिटी गार्ड्स ने भी नागरिकों की सुरक्षा का जो दायित्व निभाया है वह सराहनीय है। इन सिक्योरिटी गार्ड्स व सुपरवायजर्स के साथ-साथ उनके परिवारजनों के कोविड वैक्सीनेशन के लिये विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किये जायेंगे। कोविड संक्रमण से बचाव के लिये टीकाकरण ब्रम्हास्त्र की तरह है। यह बात प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरूवार को इंदौर के रवीन्द्र नाट्य गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

  मंत्री सिलावट ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड्स व उनके परिजनों का प्राथमिकता से वैक्सीनेशन कराने का  निर्णय अत्यंत सराहनीय है।  सिक्योरिटी गार्ड्स व सुपरवायजर्स के साथ-साथ उनके परिजनों के लिये शहर में दो-तीन स्थानों पर विशेष टीकाकरण केन्द्र बनाये जायेंगे, ताकि एक साथ सभी का वैक्सीनेशन हो सके। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड्स को प्रदेश सरकार की संबल योजना के तहत लाभान्वित कराने का प्रयास भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *