मुख्यमंत्री चौहान ने बाला साहब देवरस को किया नमन

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बाला साहब देवरस की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर बाला साहब देवरस के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाला साहब देवरस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक थे। देवरस का जन्म 11 दिसंबर 1915 को नागपुर में हुआ। स्थाई रूप से उनका परिवार मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के आम गाँव के निकटवर्ती ग्राम कारंजा का था। उनकी संपूर्ण शिक्षा नागपुर में ही हुई। उन्होंने गुरू जी के स्वर्गवास के बाद 6 जून 1973 को सरसंघचालक के दायित्व को ग्रहण किया। उनके कार्यकाल में संघ कार्य को नई दिशा मिली। उन्होंने सेवा कार्य पर बल दिया। परिणाम स्वरूप उत्तर पूर्वांचल सहित देश के वनवासी क्षेत्रों में हजारों की संख्या में सेवा कार्य आरंभ हुए। नागपुर में 17 जून 1996 को उनका स्वर्गवास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *