जनपद पंचायत नौगांव प्रागंण में बन रही दुकानों पर एसडीएम ने रोक लगाई

छतरपुर
 जनपद पंचायत नौगांव की सीईओ अंजना नागर के द्वारा जनपद कार्यालय के प्रागंण में 9 दुकानें बनाने का काम शुरु किया तो नौगांव मंडल के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा और महेन्द्र कुमार अहिरवार के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी नौगांव के यहां काम रुकवाने के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर नौगांव एसडीएम विनय द्विवेदी ने आज स्थगन आदेश जारी कर दिया है।

 मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत की सीईओ अपने जनपद कार्यालय के सामने 9 दुकानों बनाने का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से बनवा रही थीं। जिस पर  मंडल के अध्यक्ष प्रवीण आशु के द्वारा उनसे एक दुकान बनने से पहले दिए जाने की मांग रखी। परंतु जनपद के सीईओ ने दुकान देने से इंकार कर दिया और कहा कि दुकानें तैयार होने के बाद खुली नीलामी में दुकान दी जाएंगी। सीईओ की बात ये खफा होकर मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम नौगांव के यहां इन दुकानों के काम को स्थगन आदेश जारी कर रुकवा दिया। जिससे मप्र शासन के दो विभागों के बीच में यह मामला उलझकर रह गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि जनपद पंचायत के खाते में परफोरमेंस ग्राट पिछली वर्षों का लगभग 15 लाख रुपए था। जनपद पंचायत के अध्यक्ष की यह निधि होती है इस निधि से इन दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

 जनपद पंचायत की बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया था। इससे कई बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलता और जनपद की आय में बढौत्तरी होती परंतु कुछ विध्र संतोषी लोगों के द्वारा इस पर स्टे लगवा दिया है। इस संबंध में जनपद पंचायत की सीईओ अंजना नागर से दूरभाष पर हुई चर्चा तो उन्होंने बताया कि यह दुकानें नियमानुसार बनाई जा रही हैं और जनपद को अपनी निधि खर्च करने का पूरा अधिकार है। दुकानें बनने के बाद छतरपुर कलेक्टर से अनुमोदन लेने के बाद इन दुकानों को खुली नीलामी कर आवंटित किया जाएगा। फिलहाल जनपद पंचायत नौगांव में बन रही दुकानों का मामला तूल पकड़तादिख रहा है। भाजपा सरकार में भाजपा की ही कुछ चुरकुट नेता अपनी ही सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *