फैंस को भाया एक्टर आमिर खान का आर्मी लुक

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पिछले काफी दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग करगिल और लद्दाख में खत्म की है। आमिर अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। आमिर खान ने ये लुक अपनी फिल्म लगान के 20 साल पूरे होने पर शेयर किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आमिर खान आर्मी के लुक में नजर आ रहे हैं। आमिर वीडियो में कहते हैं कि आज लगान फिल्म को 20 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने लगान की सफलता के लिए क्रू, आॅडियन्स को शुक्रिया कहा है। इस वीडियो में आमिर ने कहा कि उन्होंने लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही अपने घर वापस आ रहे हैं। गौरतलब है कि आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आॅफीशियल हिंदी रिमेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *