19 जून तक केंद्रों पर जमा होगी यूजी आॅन्सरशीट
भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं जमा कराना शुरू करेगा। बीयू बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी होमसाइंस, बीए मैनेजमेंट, बीबीए, बीकॉम आनर्स की ओपन बुक एग्जाम ले रहा है।
विद्यार्थी आज और कल कापियां लिखकर कल और 19 जून तक केंद्रों पर जमा करेंगे। केंद्रो की सूची बीयू ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके बाद बीयू 21 से 25 जून तक पीजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से लेगा। विद्यार्थी 25 और 26 को कापियों को परीक्षा केंद्रों पर जमा करेंगे। रजिस्ट्रार डॉ. हरिहर शरण त्रिपाठी ने प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी की कापियों को उनके पारिवारिक सदस्य या दोस्त जमा करा सकते हैं। रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया है, जिन्होंने वैक्सीनेशन करा लिया है। उन्हीं की सेवाएं परीक्षा कार्य में ली जाएं।
