डेल्टा प्लस वैरिएंट महाराष्ट्र में तीसरी लहर पैदा कर सकता, बच्चे भी होंगे प्रभावित, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

मुंबई
पूरे देश में तबाही मचाने के बाद कोरोना की दूसरी लहर की गति धीमी पड़ गई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना की दूसरी लहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि राज्य में तीसरी लहर तबाही लेकर आ सकती है। महाराष्ट्र कोविड -19 टास्क फोर्स और चिकित्सा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कोरोना मानदंडो का पालन नहीं किया गया तो राज्य में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में सक्रिय मामलों की संख्या को बढ़कर दोगुनी हो सकती है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या आठ से दस लाख तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि मरीजों में 10 प्रतिशत संख्या बच्चों की हो सकती है।

 मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हुई बैठक में एक अधिकारी ने कहा, "डेल्टा प्लस वैरिएंट महाराष्ट्र में तीसरी लहर पैदा कर सकता है और यह लहर दोगुनी दर से फैल सकती है।"

टेस्टिंग और टीकाकरण को दी जाए प्राथमिकता

टास्क फोर्स के सदस्यों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो महाराष्ट्र दूसरी लहर से बाहर आने से पहले ही तीसरी लहर में प्रवेश कर सकता है। तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल और प्रतिबंधों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *