जबलपुर मंडल में दोहरीकरण कार्य, 4 रद्द व 6 चलेंगी परिवर्तित मार्ग से
रायपुर
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटंगी खुर्द-न्यू कटनी सेक्शन के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित 4 स्पेशल ट्रेनों को जहां रद्द किया गया है वहीं 6 स्पेशल ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया हैं।
रद्द की गई गाडि?ों में 21 से 24 जून तक बिलासपुर स्टेशन से चलने वाली 08234 बिलासपुर -इंदौर स्पेशल, 22 से 25 जून तक इंदौर स्टेशन से चलने वाली 08233 इंदौर-बिलासपुर स्पेशल, 23 जून को हबीबगंज स्टेशन से चलने वाली 02157 हबीबगंज-सांतरागाछी स्पेशल व 24 जून को सांतरागाछी स्टेशन से चलने वाली 02158 सांतरागाछी- हबीबगंज स्पेशल ट्रेन रद्द रहेंगी।
वहीं परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियों में 17 जून 2021 को वलसाड से रवाना होने वाली 09209 वलसाड-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-नागपुर-बिलासपुर होकर चलेगी। 20 जून 2021 को दुर्ग से रवाना होने वाली 08203 दुर्ग-कानपुर स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-काछपुरा-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी। 20 जून 2021 को पुरी से रवाना होने वाली 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-नागपुर-इटारसी होकर चलेगी। 21 जून 2021 को कानपुर से रवाना होने वाली 08204 कानपुर-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-काछपुरा-गोंदिया होकर चलेगी। 23 जून 2021 को दुर्ग से रवाना होने वाली 08201 दुर्ग-नौतनवा स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-काछपुरा-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी। 25 जून 2021 को नौतनवा से रवाना होने वाली 08202 नौतनवा-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-काछपुरा-गोंदिया होकर चलेगी।
