अलीगढ़ के शराब माफियाओं के हरियाणा कनेक्‍शन का भंडाफोड़

 अलीगढ़ 
शराब माफियाओं का अलीगढ़ में ही नहीं, हरियाणा में भी अवैध कारोबार फैला है। पुलिस ने रिमांड पर लिये 25 हजार के ईनामी मदन उर्फ कालियान की निशानदेही पर उसकी हरियाणा के गुडगांव स्थित फैक्ट्री पर छापामारी की। फैक्ट्री में अवैध शराब के साथ पैकिंग उत्पाद बनाये जाते थे। पुलिस ने वहां से अवैध शराब में इस्तेमाल होने वाली साम्रगी भारी मात्रा में बरामद की है। 

शराब कांड में पुलिस की ताबडतोड कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 70 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इतना ही नहीं, ईनामी आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर कई अवैध ठिकानों का भंडाफोड किया है। पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब के अवैध ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर कई आरोपियों को जेल भेजा है। 25 हजार के ईनामी मदन उर्फ कालिया को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उसको तीन दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। बुधवार सुबह से उसकी रिमांड शुरू हो गई थी। पुलिस पूछताछ में मदन ने कई अहम राज खोले है। उसने बताया कि वह पिछले करीब 15 सालों से अवैध कारोबार में संलिप्त है। उसने कबूल किया कि उसकी गुडगांव में अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस फैक्ट्री में पिछले लम्बे समय से शराब बनायी जा रही थी। पुलिस ने निशानदेही पर मदन कालिया की गुडगांव स्थित अवैध शराब फैक्ट्री पहुंची और भंडाफोड किया। वहां से शराब का मैटेरियल (खाली बोतल/पव्वे, रेपर,बार कोड आदि) बनता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *