अगस्त तक वेदांता परिवार में 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य, 84 हजार से अधिक का हुआ टीकाकरण

कोरबा
कोविड 19 टीकाकरण के तहत वेदांता केयर्स ने अब तक 84 हजार कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर और उनके परिवारजनो का टीकाकरण करवा चुका है और अगस्त 2021 तक अपनी सभी इकाइयों में 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। वहीं इकाइयों में आने वाले उन विजिटर्स के भी टीकाकरण की योजना है जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है। अपने साथ जुड़े बिजनेस पार्टनर के कर्मचारियों के लिये महत्वपूर्ण पहल करते हुए कोविड कवच इंश्योरंस के तहत् कंपनी ने टर्म लाइफ और हॉस्पीटल में भर्ती होने के खर्च को कवर कर किसी भी कर्मचारी की कोविड से मृत्यु होने पर 10 लाख की अनुग्रह राशि को भी शामिल किया है और अब तक किए गए टीकाकरण अभियान में कंपनी ने 13 करोड़ रुपये खर्च भी कर चुका हैं।

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बताया कि कोविड 19 और ब्लेक फंगस महामारी के कारण बढ़ती मृत्यु दर को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मृतक कर्मचारी के परिवार को सेवानिवृत्ति की अनुमानित तिथि तक मृत्यु पूर्व के अंतिम वेतन, मेडिक्लेम बीमा और 2 बच्चों के लिये स्नातक स्तर तक शिक्षा में सहायता की हितकारी पहल की है। वेदांता केयर्स के तहत् कंपनी ने दीघार्कालीक एचआर परिलाभो को बढ़ा कर कर्मचारियों के स्वास्थ्य और हित को ध्यान में रखते हुए कोविड कवर की घोषणा की है। जिसमें कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर और उनके परिवारों के लिये कोविड इंश्योरंस शामिल होगा। अन्य लाभों के अलावा, मृतक व्यापार भागीदारों के परिवारों को प्रत्येक को 10 लाख रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं कर्मचारियों के लिए चिकित्सा बीमा को भी मौजूदा इंश्योरेंस से 1.5 गुना तक बढ़ा दिया गया है।

अग्रवाल ने बताया कि अब तक 84 हजार कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर और उनके परिवारजनो का टीकाकरण हो चुका है जिसमें 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। 30,000 कर्मचारियों, व्यापारिक भागीदारों और उनके परिवार के सदस्यों को अकेले वेदांत एल्युमिनियम द्वारा ओडिशा और छत्तीसगढ़ में इसके संचालन में टीका लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *