लोजपा में फूट: पशुपति पारस व प्रिंस राज के खिलाफ मुजफ्फरपुर अदालत में केस दायर

मुजफ्फरपुर  
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी में चाचा-भतीजे की सियासी जंग नए रंग ला रही है। भतीजे चिराग पासवान के खिलाफ चाचा पशपुति पारस की बगावत का मामला अब मुजफ्फरपुर कोर्ट में पहुंच गया है। पार्टी दो फाड़ हो चुकी है।

मुजफ्फरपुर की कोर्ट में एक व्यक्ति ने लोजपा संस्थापक स्व. राम विलास पासवान के भाई सांसद पशुपति पारस व सांसद प्रिंस पारस के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इस व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि पारस, राज व अन्य लोगों ने पार्टी के सांसदों को भ्रमित किया और पार्टी का नेतृत्व अपने हाथ में लेने की साजिश रची। अदालत इस अर्जी पर 21 जून को सुनवाई करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *