जीतन राम मांझी के बेटे मंत्री संतोष मांझी के आवास में लगी आग

पटना
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के आवास में आग लग गई है। आग लगने से घर में रखे बहुत से सामान जलकर खाक हो गए। राज्य के लघु सिंचाई एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के बुधवार सुबह आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। मंत्री समेत परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाल कर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई।

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के आवास में सुबह करीब 8.30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग एक घर से दूसरे घर में फैल गई। आग के खौफनाक रूप देखते हुए विधायक और परिवार के लोग बाहर निकले और इसकी सूचना सचिवालय थाने को दी। सचिवालय एवं छज्जू बाग से दमकल की गाड़ियां पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *