जन्मदिन पर नायाब को मिला रायपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बने का तोहफा

रायपुर
हाउसिंग कॉलोनी सड्डू के सेक्टर 8 में रहने वाले मो. नायाब अली ने सोचा भी नहीं था कि उसे आज जन्मदिन पर रायपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बने का तोहफा मिलेगा। इससे पहले वे तीन बार पुलिस की वर्दी पहन चुका हैं, तब वह ठान चुका है कि उससे बस आईपीएस अफसर ही बनना हैं।

अपने पांचवें जन्मदिन के अवसर पर मो. नायाब अली पिता जुबेर खान पुलिस की वर्दी धारण कर अचानक से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से मुलाकात कर भविष्य में आईपीएस बनकर आम जनता की सेवा करने की मंशा जाहिर की और यादव से आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अली को आशीर्वाद देते हए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी कुर्सी पर बैठाया और कुछ समय के लिए पुलिस अधीक्षक बनाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक की हैसियत से कुछ फाईलों में बालक नायाब अली से हस्ताक्षर भी कराया गया।

इस दौरान यादव ने मो. नायाब अली को खूब पढ़ाई कर आगे चलकर आईपीएस आफिसर बनकर देश की सेवा करने की शिक्षा दी। इस पर नायाब अली ने कहा कि आप वर्तमान में सिंघम हो और आगे चलकर मैं भविष्य का सिंघम बनूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *