उत्साह को देखते हुए छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने की तिथि बढ़ी 20 जून तक

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए अब तक 3 लाख 50 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए आॅनलाइन पंजीयन किया गया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए पंजीयन की अंतिम तारीख 15 जून से बढ़ाकर अब 20 जून 2021 तक कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *