भारतीय बाजार में BMW S 1000 R की बुकिंग शुरू

    नई दिल्ली

जर्मनी की लक्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में पूर्ण रूप से नया बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर मोटरसाइकिल मॉडल पेश किया. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.9 लाख रुपये है.

BMW समूह ने बयान में कहा कि दूसरी पीढ़ी की बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर को पूर्ण निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में आयात किया जाएगा. इस मॉडल की बुकिंग मंगलवार से ही बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया डीलरशिप पर शुरू हो गई है.

इस सुपर बाइक में नया विकसित वॉटर कूल्ड 4-सिलेंडर इन-लाइन इंजन लगा है. यह वाहन शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.2 सेकंड में पकड़ सकता है. इसकी अधिकतम गति सीमा 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर तीन संस्करणों स्टैंडर्ड, कीमत 17.9 लाख रुपये, प्रो-कीमत 19.75 लाख रुपये और प्रो एम स्पोर्ट कीमत 22.5 लाख रुपये में उपलब्ध होगा.

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि दूसरी पीढ़ी की पूरी तरह नई बीएमडब्ल्यू एस 1000 को एक पावर-पैक्ड रोडस्टर के रूप में डिजाइन किया गया है, इसमें अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *