फिल्म ‘बेलबॉटम’27 जुलाई को थियेटरों में रिलीज होगी

मुंबई

कोरोना के घटते मामलों और लॉकडाउन में ढील के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री की उम्मीदें भी बढ़ने लगी हैं। करीब डेढ़ सालों से बंद सिनेमा थियेटरों के भी खुलने के आसार दिखने लगे हैं। इसी को देखते हुए फिल्मों के रिलीज की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस कड़ी में सबसे पहले सामने आये हैं अक्षय कुमार, जिन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। सुपरस्टार अक्षय कुमार  की जासूसी थ्रिलर फिल्म बेलबॉटम  27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खुद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इसका टीजर जारी कर इसकी जानकारी दी है। अक्षय ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया है, जिसमें वह फॉर्मल सूट पहनकर दीवार पर लगे तारीख से साथ बढ़ रहे हैं। जब वो रुकते हैं तो पीछे की स्क्रीन 27 जुलाई आकर रुक जाती है। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में अक्षय कुमार ने लिखा कि मुझे पता है आप बेसब्री से बेलबॉटम की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। फिल्म पूरे दुनियाभर में बड़े स्क्रीन पर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *