23 जून को 65 हजार बूथ पर सवा सात लाख पौधरोपण

भोपाल
भाजपा प्रदेश संगठन ने तय किया है कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में 65400 पोलिंग बूथ पर सवा सात लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण का यह कार्यक्रम 6 जुलाई तक चलता रहेगा। हर बूथ पर 11 पौधे कम से कम लगाए जाएंगे जो कोरोना काल में बने आक्सीजन संकट से उबरने में मदद करेंगे। कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए यह काम करेंगे। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 23 जून को पार्टी के झंडे-बैनर लगाकर हर बूथ पर मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही विचार गोष्ठियां एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

23 जून से ही स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की थीम पर स्वच्छता अभियान शुरू किए जाएंगे। इसको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य स्तर पर एक टीम गठित की है जो हर जिले में होने वाले पौधरोपण की मानीटरिंग करने और जिलों से रिपोर्ट लेने का काम करेगी। मंडल और जिला स्तर पर पौधरोपण का व्यापक प्रचार करने के लिए भी जिला अध्यक्षों को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *