पॉलीटेक्निक में प्रवेश का आगाज करेगा तकनीकी शिक्षा विभाग

भोपाल
तकनीकी शिक्षा विभाग ने आईटीआई से पॉलीटेक्निक में प्रवेश कराने के लिए आज से लेटरल एंट्री शुरू हो रही है। वर्तमान सत्र 2021-22 सत्र में उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, और आयुष विभाग के पहले तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रवेश का कराने के सिलसिले में आगाज दर्ज करा दिया है।

आईटीआई से उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रदेश के 163 पालीटेक्निक में प्रवेश लेने के लिए आज से पंजीयन कर सकते हैं, जो 21 जून तक होंगे। 22 और 23 को वे पंजीयन में सुधार कर पाएंगे। विद्यार्थी 17 से 25 तक अपनी च्वाइस लॉक कर सकेंगे। विभाग उनकी 26 को मेरिट जारी कर 29 जून को अलाटमेंट जारी कर देगा। विद्यार्थी पांच जुलाई की शाम पांच बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। वहीं विद्यार्थी प्रवेश संस्था स्तर काउंसलिंग में भागीदारी कर सकेंगे। इसके पंजीयन छह से नौ जुलाई तक होंगे। विद्यार्थी सात से नौ तक प्रवेश लेने पॉलीटेक्निक में मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *