छत्तीसगढी फिल्म घरौंदा की शूटिंग जोरो पर चल रही

रायपुर
नटराज म्यूजिक महासमुंद के बेनर तले एवं राजा खान के निर्देशन में बन रही छत्तीसगढी  फिल्म घरौदा का शूटिंग सेकंड शैड्यूल्ड में ग्राम जोरा में डॉ अजय सहाय के स्टूडियो में  तेजी से शुरू हो गई है। फिल्म घरौंदा नाम से जाहिर होता है , कि यह एक पारिवारिक फिल्म है। यहां के दर्शक पारिवारिक फिल्म बड़े ही लगन से देखते है।

इस अवसर पर निर्देशक राजा खान एवं निमार्ता मनीषा खोब्रागड़े ने बताया कि इस फिल्म के हीरो  रिंकू राजा खान एवं लाल जी कोर्राम तथा हिरोईन छॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री लवली खान(मुंबई ) है। वही इसमें हीरो  की बहन का रोल जहां अनिता यादव कर रही है तो उनके पिता का रोल प्रसिद्ध एक्टर संजय जैन एवं माता का रोल मनीषा खोब्रागड़े कर रही है। इसके अलावा इसमें  शमशीर सिवानी और अमृता नायर कॉमेडी करते दिखेंगे। इसके गीतकार धनराज साहू है। फिल्म को संगीत दिया है मनोज दीवान ने। फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य प्रसिद्ध डीओपी राहुल वर्मा कर रहे है। फिल्म में कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय, चन्दन दिप,दिलीप बैस और सोनू जगत की दिखाई देगी। फिल्म के सहायक निर्देशक है संतोष नारायण आर्ट डिजाइन का काम निकेश बिसेन कर रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *