पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव 

नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे पहले सोमवार को इनके दाम बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए थे। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 96.41 रुपये और डीजल 87.28 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कीमतों में बढ़ोतरी का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई महीने के दौरान पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.18 रुपये और डीजल की कीमत 2.13 रुपये बढ़ चुकी है।
 
पेट्रोल में प्रति लीटर 29 पैसे और डीजल में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 95.85 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी छलांग लगा कर 86.75 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। बता दें 23 दिनों में ही 5.53 पेट्रोल रुपये महंगा हो चुका है। जबकि, इतने ही दिन में डीजल  5.97 रुपये महंगा हुआ है  पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *