एलएलबी-एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म आज से भरें

 मेरठ 
CCSU Exam 2021: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 15 जून से भरे जाएंगे। एलएलबी में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अभी नहीं हुई हैं। आज परीक्षा समिति एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को बिना परीक्षा द्वितीय सेमेस्टर में प्रमोट कर सकती है।

विवि के सीधे द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म आज से ऑनलाइन करने से भी प्रमोशन की उम्मीद बढ़ गई हैं। विवि के अनुसार एलएलबी, एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य, बैक एवं एक्स स्टूडेंट के फॉर्म 25 जून तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। फीस भी इसी दिन तक जमा होगी। कॉलेजों में समस्त प्रमाण पत्रों सहित फॉर्म 26 जून तक जमा किए जा सकेंगे। कॉलेज नॉमिनल रोल लिस्ट ऑनलाइन सत्यापित करते हुए 28 जून तक विवि की निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजेंगे।
 
विश्वविद्यालय के अनुसार कैंपस और कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी बीपीएड सत्र 2020-22 के प्रथम एवं 2019-21 में द्वितीय वर्ष के परीक्षा फॉर्म 17 जून से ऑनलाइन भरे जाएंगे। काउंसिलिंग से प्रवेशित छात्र ही ये फॉर्म भर सकेंगे। विवि के अनुसार 25 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करते हुए फॉर्म भरना होगा। कॉलेज में फॉर्म 26 जून तक जमा होंगे। कॉलेज कैंपस में 28 जून तक फॉर्म जमा करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *