अन्नाद्रमुक ने 16 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

 चेन्नई
अन्नाद्रमुक ( एआईएडीएमके या ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) ने सोमवार को पार्टी के 16 पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया। इन नेताओं ने पार्टी की पूर्व नेता वीके शशिकला के साथ बातचीत की थी। अन्नाद्रमुक ने प्रवक्ता वी पुगाझेंदी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर कर दिया।

इसके साथ ही पार्टी की ओर से जारी एक बयान में अन्नाद्रमुक ने शशिकला की पार्टी कैडर से हुई फोन वार्ता को 'ड्रामा' करार दिया। इसने कहा कि पार्टी कभी भी एक परिवार की इच्छाओं के लिए खुद को बर्बाद नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि शशिकला से बात करने वाले हर कार्यकर्ता पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *