जोकोविच ने जीता फ्रेंच ओपन, 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब

पेरिस
 दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह इस धुरंधर खिलाड़ी का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस रोमांचक फाइनल में जोकोविक ने ग्रीस के 22 साल के स्टेफानोस सितसिपास को 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 मात देकर अपना 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। इस जीत के साथ ही टेनिस इतिहास में 2 बार 4 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविक तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले रॉय इमरसन और रॉड लेवर ने ऐसा किया था।

फ्रेंच ओपन में धमाकेदार खेल दिखाते हुए लाल बजरी के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल को सेमीफाइनल में मात दी थी। साल 2016 में पहला फ्रेंच ओपन जीतने वाले जोकोविच का यह खिताब है। फाइनल में जोकोविच और सितसिपास के बीच यह फाइनल मुकाबला 4 घंटे 11 मिनट तक चला। इस फाइनल की शुरुआत ही दमदार रही और पहला सेट 7-6 तक पहुंचा।

जोकोविच को दूसरे सेट में सितसिपास ने 6-2 से जीतकर शानदार बढ़त हासिल की। इसके बाद 6-3 से उनको मात खानी पड़ा। जोकोविच ने चौथा सेट 6-2 और फिर आखिरी सेट को 6-4 से अपने नाम कर खिताब पर कब्जा जमाया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *