5 विधायक प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग में प्रवक्ता नियुक्त
रायपुर
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग में 5 विधायकों को प्रवक्ता नियुक्त किया है जिनमें- देवेन्द्र यादव,विनोद चंद्राकर,रामकुमार यादव,कुंवरसिंह निषाद और सुशकुंतला साहू के नाम शामिल हैं।
प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि प्रवक्तागण राष्ट्रीय कांग्रेस की रीति नीति,सिद्धांतों पर चलते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों सहित केन्द्र सरकार के विफलताओं को प्रभावी ढंग से मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचायेंगे।
संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि सुशील आनंद शुक्ला मुख्य प्रवक्ता तथा आरपी सिंह एनएसयूआई व युवक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी होंगे। बाकी प्रवक्ता भी अपना काम करते रहेंगे।
