एक ही डाल पर प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी

कवर्धा
समाज और घर वालों के बंदिशों से तंग आकर मझौली गांव के प्रेमी जोड़े ने आज नदी किनारे एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पंडरिया पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहले ही शादी हो चुकी थी लेकिन वह गांव की एक नाबालिग लड़की को दिल दे बैठा था और दोनों के बीच संबंध भी बन चुके थे। इन्हीं सब बातों की वजह से युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। लड़की के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। कुछ वक्त पहले लड़की के घर वालों का इसी बात पर युवक के साथ विवाद भी हुआ था। इन्हीं सब से परेशान और बंदिशों के बीच आज प्रेमी जोड़े ने नदी किनारे जाकर एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ लोग जब नदी के पास नहाने आए तो उनकी नजर पेड़ से लटकी लाशों पर पड़ी और फिर खबर पूरे गांव में फैल गई। गांव वालों ने पंडरिया पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *