कांग्रेस पर सवाल, कहा- देश में मजबूत विकल्प की कमी: कपिल सिब्बल

 नई दिल्ली 
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा दिए हैं। जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद पार्टी में बचे G22 नेताओं में शामिल सिब्बल ने कहा है कि देश में राजनीतिक विकल्प की कमी है, देश को मजबूत, विश्वसनीय विपक्ष की जरूरत है। उन्होंने पार्टी में सुधार की जरूरत बताते हुए कहा, ''भारत को पुनरुत्थानवादी कांग्रेस की जरूरत है लेकिन पार्टी को यह दिखाने की जरूरत है कि वह सक्रिय है और सार्थक रूप से काम करने की इच्छुक है। 

कपिल सिब्बल ने कहा, ''कांग्रेस को जल्द ही संगठनात्मक चुनाव कराने, केंद्रीय, राज्य स्तरों पर व्यापक सुधार करने की आवश्यकता है ताकि यह दिखा सके कि अब वह जड़ता की स्थिति में नहीं है।'' उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में अनुभवी और युवाओं के बीच संतुलन बनाने की तत्काल आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *