मंत्रियों के साथ मंथन बैठक करेंगे शिवराज, मंत्रालय से अलग होगा मीटिंग स्पॉट

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार या मंगलवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मंथन बैठक करेंगे। इस बैठक में मंत्रियों के काम का फीडबैक बताने के साथ उनकी प्लानिंग के बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही सीएम कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच अपनी प्राथमिकता मंत्रियों को बताएंगे। मंत्रियों को एक साल के काम का फीडबैक भी दिया जाएगा। मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक का स्थान आज शाम तक फाइनल होने की संभावना है। जो संभावित स्थान हैं, उनमें तवा डैम गेस्ट हाउस, कोलार डैम गेस्ट हाउस के अलावा सीहोर जिले का कोई स्थान हो सकता है।

इस बैठक का समय और स्थान तय होने के बाद मंत्रियों को सूचना भेजी जाएगी। बताया गया कि सीएम चौहान ने करीब एक साल में मंत्रियों के कामकाज के फीडबैक से भी अवगत कराएंगे क्योंकि सभी मंत्री दो जुलाई से काम कर रहे हैं और अब इसमें बीस दिन का ही समय एक साल पूरा होने में शेष है। इसके अलावा विभागवार प्लानिंग की भी चर्चा होगी। सीएम मंत्रियों से वन टू वन भी बात कर सकते हैं।

सीएम चौहान ने इसके पहले 5 जनवरी को कोलार गेस्ट हाउस में मंथन बैठक की थी और उसमें आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई थी। तब सीएम ने कोई विशेष काम न होने पर रोज एक मंत्री से चाय पर चर्चा के लिए निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *