सुभाष नगर ROB से MP नगर के बीच मेट्रो के पिलर पर गर्डर लॉन्चिंग का काम शुरू

भोपाल
आज सुबह से ही सुभाष नगर आरओबी से एमपी नगर के बीच मेट्रो के पिलर पर गर्डर लॉन्चिंग का काम शुरू हो गया है।  इसके चलते इस एरिया में एक बार फिर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया  है। लोगों को आज सुबह काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और जहांगीराबाद से एमपी नगर आदि इलाके में आने के लिए लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ा।

इस समय मेट्रो के रूट वन का काम चल रहा है, जिसको अगस्त तक पूरा किया जाना है। 15 जून से प्रेस कॉम्प्लेक्स चौराहे से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह 26 जून अथवा गार्डन की लॉन्चिंग पूरा होने तक रहेगा।

इसके चलते अब सुभाष नगर आरओबी के पास रोड के दोनों ओर 3-3 मीटर की सड़क बना दी गई है, इसलिए हल्के वाहन, जीप-कार और दोपहिया यहां से रोज की तरह गुजर सकेंगे।

जिंसी तिराहे से एमपी नगर जाने वाली लो फ्लोर बसें, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल, हैवी व्हीकल बोगदा पुल, प्रभात चौराहा होते हुए ओल्ड सुभाष नगर रोड, विश्रामघाट, गोविंदपुरा पेट्रोल पंप होते हुए चेतक ब्रिज की ओर आ-जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *