क्या अपने ही विधायकों के फोन टैप करा रही है गहलोत सरकार

जयपुर
 पिछले एक साल से राजस्थान कांग्रेस में अंदरुनी घमासान जारी है। इस बीच राजस्थान की गहलोत सरकार पर एक बार फिर फोन टैपिंग के आरोप लग रहे हैं। इस बार यह आरोप कांग्रेस पार्टी के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने लगाए हैं। बता दें कि वेद प्रकाश सोलंकी सचिन पायलट खेमे के है और कांग्रेस पार्टी से विधायक है।

कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि मेरा फोन टेप किया जा रहा है या नहीं। लेकिन कई विधायकों ने कहा है कि मोबाइल फोन टेप किए जा रहे हैं। कई अधिकारियों ने उन्हें (विधायकों को) भी बताया कि ऐसा लगता है कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। इसकी जानकारी विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी दी है।'
 
वहीं, इस मामले पर राजस्थान बीजेपी प्रमुख सतीश पूनिया का भी बयान सामने आया है। सतीश पूनिया ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'एक साल पहले भी ऐसा ही हाल था। आज फिर से कांग्रेस के एक विधायक कह रहे हैं कि उनके फोन टेप हो रहे हैं, जासूसी हो रही है। कांग्रेस बताए कि ये विधायक कौन हैं? कांग्रेस पार्टी अपने ही विधायकों को डरा रही है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *