एम्स की नर्सों ने सीएम केजरीवाल को लिखा खत 

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के खिलाफ लॉकडाउन के सहारे एक बार फिर संक्रमण के प्रसार पर काबू पा लिया गया है लेकिन टीकाकरण को लेकर अभी भी केंद्र और केजरीवाल सरकार में खींचतान जारी है। इस बीच वैक्सीन की कमी के चलते दिल्ली के कई इलाकों में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम पर रोक लगानी पड़ी है, तो वहीं शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की नर्सों ने अपने परिजनों के वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत लिखा। 

एम्स नर्स यूनियन द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में आग्रह किया गया है कि मेडिकल कर्मचारियों के परिजनों के लिए भी टीके का इंतजाम किया जाए। नर्स यूनियन ने पत्र में लिखा, कोरोना वायरस महामारी से बचाव में एम्स अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार के सदस्यों (18-45 वर्ष के आयु वर्ग के) के लिए उच्च प्राथमिकता के आधार पर जल्द-से-जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर तत्काल उपाय करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उचित कदम उठाएं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *