अमेरिका के तीन शहरों में गोलीबारी, 2 की मौत, 30 घायल 

 न्यूयॉर्क
अमेरिका के तीन राज्यों में हिंसा की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार तीन राज्यों में गोलीबारी के चलते 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबर है। ये हमले टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन, शिकागो, जॉर्जिया में हुई है। प्रशासन का कहना है कि ऑस्टिन में एक व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं जिसने गोलीबारी शुरू की थी। रिपोर्ट के अनुसार दो संदिग्ध आरोपियों ने बार और रेस्टोरेंट में गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमे 14 लोग घायल हो गए हैं। वहीं बाकी के दो अन्य शहरों में हुई गोलीबारी में किसी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
शहर में पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति की गोलीबारी में जान चली गई है जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो बच्चे हैं, एक की उम्र 18 साल और दूसरे की उम्र 13 साल है। सवाना के पुलिस चीफ रॉय मिंटर जूनियर ने कहा कि शहर में दो गुटों के बीच चल रहे तनाव की वजह से यह शूटिंग चल रही है। पिछले हफ्ते भी उसी अपार्टमेंट में गोलीबारी हुई थी। देश में इस स्तर पर जो हिंसा हो रही है वह चिंताजनक है। गौरतलब है कि अमेरिका में इस साल हुई अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में अभी तक कुल 267 लोगों की जान जा चुकी है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *