स्टैमिना को वापस लाने में जुटीं भूमि पेडनेकर

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कोरोनावायरस महामारी से ठीक होने के बाद अपनी शारीरिक मजबूती पर काम कर रही हैं। भूमि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट-वर्कआउट की अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह ‘स्पोर्ट्स ब्रा’ और योगा पैंट्स में नजर आ रही हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, कोविड के बाद स्टैमिना बढ़ाना मुश्किल है, लेकिन मुझे ऐसा करना अच्छा लग रहा है। हैशटैगहैप्पी हैशटैगग्रेटफुल हैशटैगस्ट्रॉन्ग।  भूमि ने हाल ही में बताया कि वह अगली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, वह राजकुमार राव के साथ ‘बधाई दो’ और विक्की कौशल के साथ ‘मिस्टर लेले’ में भी दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *