मुख्यमंत्री चौहान ने कुट्टी मेनन के निधन पर शोक व्यक्त किया

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुट्टी मेनन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि आज हम सबने पद्म गांधीवादी, पर्यावरणविद कुट्टी मेनन के रूप में प्रकृति के एक सच्चे सेवक को खो दिया। मेनन आजीवन पर्यावरण की सेवा व धरती की हरियाली बचाने की मुहिम में जुटे रहे। वे अपने पुनीत कार्यों के माध्यम से सदैव हमारे दिलों में रहेंगे।

कुट्टी मेनन ने कस्तूरबा ट्रस्ट इन्दौर में अपने परिश्रम और समर्पण से उन्नत खेती, बागवानी और पशुपालन को नई दिशा प्रदान की। वे प्रदेश में जैविक खेती के प्रतिमान बने। कुट्टी को जमनालाल बजाज सम्मान से भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने उनके अवसान पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *